जदयू का जिला कुशवाहा सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुआ समीक्षा बैठक
तरैया(सारण)24.01.2009
आगामी 27 जनवरी को प्रखण्ड के वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में होने वाले जिला कुशवाहा सम्मेलन की तैयारी को लेकर गुरुवार को रामपुर महेश गाँव मे जदयू नेत्री राखी कुशवाहा की अध्यक्षता में एक समीक्षतात्मक बैठक किया गया।जिसमें युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भाष्कर ने कहा कि पूर्व में अतिपिछड़ा और महादलित सम्मेलन हो चुका है।अब मुख्यमंत्री के इशारे पर तरैया में जदयू नेत्री राखी कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कुशवाहा सम्मेलन किया जा रहा है।राखी कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।इसके लिए निरतंर जिला के बीसों प्रखण्डों का दौरा किया गया है।भ्रमण के क्रम में जदयू कार्यकर्ताओ ने सभी लोगो से बैठक को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई है।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा,युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा,जदयू के मुख्य सचेतक रामसेवक सिंह,पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा,विधायक उमेश कुशवाहा,विधायक रमेश कुशवाहा, खाद्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा एवं अन्य होंगे।बैठक में अर्जुन युवराज,नागेन्द्र कुमार सिंह,सत्यदेव सिंह कुशवाहा, गुरुवचन कुशवाहा,रामपुकार सिंह,डॉ त्रिलोकीनाथ सिंह,राजकुमार सिंह कुशवाहा,डॉ दिनेश प्रसाद,वीरबहादुर कुशवाहा व अन्य मौजूद थे।