प्रमुख व मुखिया सहित तीन गये जेल
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. नगर थाना क्षेत्र के रामनगर आर्युवेदिक कॉलेज के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर तीन शराबियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों शराबी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगार पट्टी मठिया निवासी इंद्र प्रसाद के पुत्र श्रीकिशुन प्रसाद, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुरा निवासी स्व. शिव बालक सिंह के पुत्र विनोद सिंह और आंदर थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी स्व. विशेश्वर सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह के रूप में के रूप में की गयी.
बताते चले कि गिरफ्तार शराबियों में विनोद सिंह रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख व नागेंद्र सिंह भरौली पंचायत के मुखिया बताये जा रहे है. नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि सोमवार को मद्यनिषेध पटना द्वारा सूचना मिली कि आर्युवेदिक कॉलेज के समीप कुछ लोग शराब का सेवन कर नशे में धुत होकर जा रहे है. तभी गश्ती पार्टी द्वारा छापेमारी कर विभाग के निशानदेही पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों को थाने लाया गया. जिसके बाद तीनों शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन द्वारा मेडिकल जांच करायी गयी. जो सही पाया गया. बुधवार को कागजी कार्रवाई पूरी कर तीनों शराबियों को जेल भेज दिया गया.




Recent Comments