
एनएच पर पलटी बैगन आर, चार घायल, नशे में था चालक
——-
राजू सिंह की रिपोर्ट
——-
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर एनएच 101 पर नशे में धुत बैगन आर गाड़ी के चलक ने गाड़ी को पलट दिया। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गये। जहां स्थानीय लोगों के मदद से गाड़ी में दबे सवार लोगों को अस्पताल भेजवाया गया। तथा गाड़ी को खाई से बाहर निकाला गया। जिस वाहन पर पुलिस लिखा हुआ था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि छपरा के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक बैगन आर गाड़ी एका-एक अनियंत्रित होकर कर कन्हौली मनोहर चेतन छपरा गांव के नजदीक खाई में उलट गई। तथा गाड़ी में सवार लोग गाड़ी के निचे दब गये। जिसको देख स्थानीय लोग वहां पहुंच कर सभी यात्रियों को गाड़ी से बाहर निकाले। और जब गाड़ी चालक को बाहर निकला गया तो चालक नशे में धुत था। जिन सब का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। जिस गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ था। जिसके संबंध में चालक ने बताया कि उक्त गाड़ी जनता बजार थाना क्षेत्र के कटेयां गांव की है। तथा वाहन मालिक जेल मंत्री की गाड़ी चलाते हैं। इसी लिए गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ है। जिस गाड़ी की जांच परताल कर पुलिस द्वारा छोड़ा गया।




Recent Comments