*सीवान में गांवों से लेकर शहर तक रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम*

*✍सीवान से नवीन सिंह परमार की रिपोर्ट*
👉जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक आयोजित हुए कार्यक्रम
👉जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजकों में नहीं दिखा आपसी तालमेल
👉शहर के वी एम हाई स्कूल के मैदान में सांसद ने किया योगाभ्यास
👉एनसीसी कैडेटों व आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने आयोजित किया कार्यक्रम
==============
♨सीवान : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीवान जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भी योग कार्यक्रम के आयोजन की धूम रहीं. विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक मैदानों व भवनों में लोगों को योगाभ्यास करते देखा गया. हालांकि की जिला मुख्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजकों में तालमेल का भारी अभाव देखा गया. अगर आयोजकों में तालमेल रहता तो अायोजन को और भव्य व आकर्षक किया जा सकता था.
शहर के वी. एम. उच्च विद्यालय के मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजन समिति के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डाक्टर विनय कुमार सिंह व विभाग प्रचार राजाराम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया. कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने आचार्य सुनील कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास किया. कार्यक्रम के शुरूआत में शिक्षक राघव जी राय ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया.
इस मौके पर बिहार भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, डाक्टर शंकर सिंह, डाक्टर दिनेश कुमार, डाक्टर अशोक प्रियबंद, पत्रकार अवधेश शर्मा, राजेश पटेल, आकाश कुमार, विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय प्रमुख रविरंजन श्रीवास्तव, प्रभात रंजन, उत्पल पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें.
वहीं शहर डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन. सी. सी. के तत्वावधान में एक भव्य आयोजन प्राचार्य डाक्टर अजय पंडित, एनसीसी कैप्टन डाक्टर कैलाशपति गोस्वामी व योगाचार्य विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में एनसीसी की सातवीं बटालियन कमांडिंग अफसर कर्नल श्याम बिहारी सिंह के निर्देश पर सीवान व गोपालगंज जिले के लगभग पांच सौ कैडेटों ने भाग लिया.
वहीं शहर के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के योग कक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय डाक्टर पी एन पाण्डेय, महाविद्यालय शासी निकाय के सदस्य डाक्टर रमानंद पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं, प्राध्यापक व शहर के गन्यमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योगाचार्य डाक्टर अखिलेश्वर तिवारी ने योगाभ्यास कराया.
शहर के महावीरी स्कूल के चारों विद्यालयों में भी अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया, हजारों बच्चों व उनके अभिभावकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया.
👉ग्रामीण अंचलों में भी रहीं कार्यक्रमों की धूम-
🔸गुठनी ( सीवान) अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड के नया प्राथमिक विधालय ममउर में विधालय के प्रधानाध्यापक विक्रान्त कुमार ठाकुर के नेतृत्व में विधालय के प्रांगण में बच्चों को योग करा योग करनें के तरिके एवं बारिकियों को बताया गया । प्रधानाध्यापक छात्रों को योगा से होने वाले फायदे भी बताये । मौके पर शिक्षक मनोज प्रसाद समेत सभी छात्र मौजूद थे ।
——
🔸रघुनाथपुर: प्रखंड मुख्यालय के शहीद मैदान में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान व भाजपा के सयुंक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आए सैकड़ों लोगों के रवि भूषण तिवारी व मृत्युंजय पाण्डेय योगाभ्यास कराया.
इस मौके पर समाजसेवी मोहन प्रसाद विद्यार्थी, डाक्टर वी.एन यादव, जिला पार्षद राजबलि मांझी, पूर्व जिला पार्षद जे पी पाण्डेय, भाजपा नेता संजय सिंह, डाक्टर मुकुल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
—–
🔸 आंदर:प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय आसाव प्रांगण में विद्यालय के सहायक शिक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में अंतर्राष्टीय योगा दिवस पर बुधवार को योगा दिवस मनाया गया।जिसमे शिक्षक मुकेश सिंह,वशिष्ठ नारायण यादव,हीरालाल साह सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।वही श्री जानकी संस्कृत मध्य उच्च सह महाविद्यालय बरवा प्रांगण में प्रचार्य विजय प्रकाश पाठक उर्फ़ ददन पाठक के अध्यक्षता में योगा दिवस मनाया गया।इस मौके पर आचार्य मृत्युंजय मिश्रा,अभिषेक चतुर्वेदी,नीरज पाठक,विनय तिवारी,सुरेन्द्र पाठक,मुक्तिनाथ दुबे,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
———
👉तन,मन और आत्मा को स्वस्थ करता है योग- मौनी जी महाराज
🔸गुठनी(सीवान) :
योग से ब्यक्ति का तन,मन और शरीर स्वस्थ हो जाता है।स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिष्क निवास करता है।साथ ही तन और मन स्वस्थ रहता है।महर्षि पतञ्जलि द्वारा प्रतिपादित योगसूत्रम में उन्होंने कहा है कि योग से ब्यक्ति अजर और अमर भी हो सकता है।
उक्त बातें सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम के संस्थापक मौनी जी महाराज ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने शिष्यों को योग सिखाने के दौरान कहीं ।
श्री महाराज ने बताया कि समूचे विश्व में योग को स्थापित करने वाले योगगुरु रामदेव और इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनाने वाले प्रधानमंत्री दोनों ही लोग बधाई के पात्र हैं।
👉श्रीनारद संवाद सेवा




Recent Comments