RTPS कर्मियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया 

दैनिक खोज ख़बर के लिए अजीत कुमार सिंह कोटवा पु0 च0:-अपनी मांगों के समर्थन में RTPS कर्मियों द्वारा राधाकृष्णन भवन के सामने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया जिले के सभी प्रखंड सूचना प्रद्योगिकी सहायक काला बिल्ला लगाकर राधाकृष्णन भवन के सामने नियमितीकरण एवं समान काम के लिए समान वेतन के अपनी मांगों के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध जताया। 
कोटवा प्रखंड के सूचना प्रौद्योगिकी सहायक अमरेश कुमार ने बताया कि सरकार जहां चंपारण सत्याग्रह के सौ साल पूरे होने का जश्न मना रही है वही महात्मा गांधी के विचारों को सरकार नजर अंदाज कर रही है, तो शताब्दी समारोह मनाने का क्या फायदा है ।