सारण :मेडिकल सिविल एक्शन कार्यक्रम के तहत एसएसबी जवानों ने गरीबो का किया उपचार और दिया मुफ्त दवाइयां
तरैया:26मार्च .l2018
मेडिकल सिविल एक्सन कार्यक्रम के तहत तरैया एसएसबी के जवानों ने प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर और शामपुर में चिकित्सा शिविर लगाया।जिसमे लगभग 200 मरीजो का उपचार किया गया और मुफ्त दवाये दी गयी।एसएसबी के चिकित्सक डॉ .सुधांशू एस ने मरीजो का उपचार किया।और जवानों ने निःशुल्क आवश्यक दवाइयां वितरण किया।उक्त मौके पर एसीबी के इंस्पेक्टर शिव सिंह, डीबी छत्री, हरिकांत मौर्य, आकाश कुमार,कल्याण दास, परमिन्द्र निगम व अन्य जवान मौजूद थे।एसीबी जवानों द्वारा विद्यालय में छात्र-छत्राओ के बीच प्रतियोगिता कराना फिर उन्हें पुरस्कृत करने,गाँव मे गरीबो के लिए चिकित्सा शिविर लगाना,वैसे वस्ती जहाँ बिजली नही है।सोलर लाइट लगाना जैसे कार्यो से आम जनता में एसएसबी के जवानों के प्रति सहानुभूति है।