उ.प्र. :लखीमपुर ज़िला कर्यालय में मनाया गया कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस
रिपोर्टिंग – *एस. हसन जाज़िब आब्दी*

 *लखीमपुर – खीरी* —
                              28 दिसंबर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय लखीमपुर में जिला अध्यक्ष कुं. राघवेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में 133वां पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को एक-एक करके प्रशस्त प्रमाण पत्र देते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी प्रहलाद पटेल सदस्य जिला पंचायत में अपने आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है।
      जिसने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ के देश को आजाद कराने में ,महती भूमिका निभाई है ।
     जो लोग आज़ादी की लड़ाई में एक पल भी नहीं रहे वह आज सत्ता के जोश में भारत माता की जय बोलते हैं ।
     और जब भारत माता गुलाम थी तब अंग्रेजों की मुखबिरी में लगे हुए थे ऐसे में हम लोगों को अपने युवा पीढ़ी को समझाने की जरूरत है इन सांप्रदायिक ताकतों से दूरी बनाते हुए अखंड भारत का  नक्शा बरकरार रखें और भारत जभी तक भारत रहेगा जब भारत का हर हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में भाईचारा स्थापित रखेगा कार्यक्रम को दर्जनों जनों ने संबोधित किया कार्यक्रम में गोला से पंडित ज्योति प्रसाद तिवारी ,श्री सत्यप्रकाश बाजपेई श्री हंस राम स्वर्णकार ,श्री श्री राम जैसवाल श्री अनु मिश्रा ,श्री प्रेम कुमार वर्मा जी संजय गोस्वामी ,श्री पंकज शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता ,श्री रमाकांत गुप्ता ,श्रीमती कोमल सिंह ,श्रीमती सुजीता कुमारी ,श्री सुशील शुक्ला जी, नत्थू खान श्री रमेश चंद गर्ग ,श्री रमेश चंद गर्ग श्री मुरलीधर गर्ग ,कामिल उस्मानी , पंकज दीक्षित , एस. हसन जाज़िब आब्दी , रवि गोस्वामी, श्री इकबाल अहमद पूर्व जिला अध्यक्ष ,सहित सैकड़ों की तादात में कांग्रेस जन मौजूद रहे ।