सारण :मशरक में आपदा बचाव के प्रशिक्षण के लिये जनप्रतिनिधियों का कार्यशाला हुआ आयोजित


मशरक :
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों का कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें आपदा से बचाव के तौर तरीके बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज सभी पंचायत प्रतिनिधि गण इश्क शिविर में उपस्थित है। सबको से मेरा आग्रह होगा कि आप यह जो भी सिखे उसे गांव मुहल्लो में जाकर आम जो में जागरूकता लाए। भुकंप, सर्पदंश, बाढ़ से बचाव, लू , शीत लहर एवं आगजनी से कैसे बचे आदि बिन्दुओ पर बिस्तार से प्रकाश डाला। बीडीओ ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को धरातल पर उतारने व इस से आमजनो को फायदा आदि जानकारी दी। पटना से प्रशिक्षण ले कर आए डुमरसन पंचायत के सरपंच लालबाबू प्र. यादव ने आपदा न्यूनीकरण से संबंधित कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। गत 9 मई को कार्यशाला में ग्राम पंचायत राज अरना, बंगरा, कवलपुरा पंचायत के कुल 91 पंचायत प्रतिनिधियों को तथा 10मई को जजौली, खजुरी एवं नवादा पंचायत के कुल – 107 पंचायत प्रतिनिधियों को तथा 11मई को मदारपुर, सोनौली एवं सेमरी पंचायत के कुल- 107 पंचायत प्रतिनिधियों को आग, भुकंप, आप्राकृतिक आपदा से बचाव व राहत के लिए जागरूकता एवं गैस सिलेण्डर में रिसाव व आगामी लगे तो घर में कंबल, सुती कपड़े या सुती बोरे पानी में भीगो कर गैस सिलेण्डर से निकल रहे आग के बिपरीत दिशा में सतर्कता पूर्वक जाकर जाकर रेगुलेटर का मुंह बंद करे। आदि के संबंध में विशेष जानकारी दिया।




Recent Comments