सारण :अनवल गांव में ट्रा़सफर्मर के अभाव में दर्जन भर गांवों का बिजली बाधित
#तीन दिनों से सैकड़ों उपभोक्ता अंधेरे में रहने को विवश
कोपा – जलालपुर प्रखंड के एक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगने से दर्जन भर गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है । जिसके कारण दर्जन भर गांवों के लोग तीन दिनों से रहने को विवश हैं । बता दें की अनवल गांव के ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर ट्रांसफार्मर नहीं लगने से आंदोलन की चेतावनी दी है । मालूम हो कि एक सप्ताह पहले अनवल सतुआरा टोला के 16 केबीए का ट्रंसफार्मर अधिक लोड के कारण जल गया था। एक सप्ताह बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से 63 केबीए का ट्रांसफार्मर तो मिल गया लेकिन ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया चौथे दिन भी ठीकेदार ने शुरू नहीं किया । इससे नाराज ग्रामीणों ने दर्जनों गांवों बनकटा ,अनवल,बसडीला ,शेखपुर,पियानो ,अनवल के टोला आदी गावों का लाईन बाधित कर दिया । ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग का एक भी अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में रूचि नहीं दिखा रहा । विभाग के अधिकारी फोन भी रिसिभ नहीं कर रहे ।