सारण :मकुंदपुर गांव के एक घर मे निकला नाग,उमड़ी दर्शन के लिये भीड़
तरैया:29अप्रैल 2018:
मकुंदपुर गाँव निवासी चनेश्वर राय राय के नवनिर्मित मकान में एक नाग निकला है।जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।गृहवामी के पुजा वाले घर मे अचानक एक नाग परिजनों को दिखाई दिया।जो फन फैलाये शांतिपूर्ण पूजा स्थल पर बैठा हुआ था।जो इसे धार्मिक चमत्कार मानकर नाग की पूजा करने लगे।कोई फूल चढ़ाने लगा तो कोई कटोरी में दूध रखने लगा।सभी साप के नजदीक जाने लगे लेकिन साप किसी को कुछ नही कर रहा था।जिससे लोगो की भक्ति में आस्था काफी प्रबल हो गयी।और रविवार को दिनभर नाग देवता को देखने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम गाँव मे एकत्रित रहा।कुछ जानकारों का मानना था कि यह साप गेहुँअन प्रजाति का कोब्रा है।ये कोब्रा अपने केचुली बदलने के समय स्थिर हो जाते है।यह नाग क भी अपनी केचुली बदलने की अवस्था मे है।जिस कारण चुपचाप फन फैलाये बैठा है।




Recent Comments