सारण : AISF ने जेपीयू में व्याप्त शैक्षणिक बदहाली के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

छपरा 
गुरुवार को  एआईएसएफ सारण जिला इकाई ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक आराजकता,विवि प्रशासन के छात्र विरोधी रवैये के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाल विरोध जताया और विवि प्रशासन,राज्य सरकार को चेताया की छात्रों की समस्याओं पर जल्द कोई ठोस कदम नही उठाई गई तो एआईएसएफ सारण प्रमंडल हीं नही पुरे राज्य भर में चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

सत्र नियमित करने,पंजीयन से वंचित छात्रों के सांथ न्याय करने,छात्रों का समय से परीक्षा-समय से परिणाम देने,और जेपी विवि के बदहाल  स्थिति पर राज्य सरकार और राजभवन की चुपी पर आक्रोश जताया।
एआईएसएफ के राज्य सचिव सुशील कुमार ने कहा कि कालेज और विश्वविद्यालय की गलती छात्रों को भुगतना पड़ रहा है,जब छात्रों का पंजीयन  हीं नही था तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कैसे ले ली,राजभवन एवं राज्य सरकार छात्रों के इन समस्याओं पर चुपी तोड़े,वरना छात्रों के चरणबद्ध आंदोलन को झेलने के लिए तैयार रहें।उन्होंने कहा कि इस मसले पर राजभवन,राज्य सरकार,शिक्षामंत्री,सांसद,
विधान पाष॔द,विधायकों के पास त्राहिमाम संदेश भेजेंगे।
जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने 3 जनवरी को विवि खुलते हीं रोषपूर्ण चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया।आज के आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विकाश गुप्ता,जिला सह सचिव राजीव कुमार,
कोषाध्यक्ष अमित नयन,शस्त्रान्शु कुमार,रौशन कुमार,शनि कुमार,बबलू कुमार,विश्वजीत कुमार,समरेंद्र शर्मा,सुरज कुमार आदि दज॔नों छात्र शामिल हुए।