
उन्नाव: प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना मेगा ग्राम शिविर का शुभारंभ माननीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री ने किया
[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)]
उन्नाव 17 दिसंबर 2017 सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना प्रदेशव्यापी मेगा ग्राम शिविरों का शुभारंभ माननीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा आज जनपद के महाप्राण निराला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओसिया बीघापुर उन्नाव के पास किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विद्युत भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में हृदय नारायण दीक्षित अध्यक्ष विधानसभा ,पंडित श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश, स्वतंत्र देव सिंह राज्यमंत्री ऊर्जा परिवहन प्रोटोकाल, साक्षी महाराज सांसद उन्नाव एवं जनपद के समस्त विधायक गण एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सौभाग्य योजना के शुभारंभ के दौरान माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनता के हित में कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को वृहद स्तर पर लागू की गई है, जिसको जनता को पूरा लाभ मिलने लगा है।महिलाओं बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।अपराध पर अंकुश लग गया है।
उन्होंने स्वास्थ्य ,शिक्षा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण योजना पर काफी बल दिया जा रहा है। विकास की धारा से जोड़ने एवं तत्काल लाभ पहुंचाए जाने के उद्देश्य से समाज की अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचे उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते कदम को साकार करने के उद्देश्य से कहा कि अब रोशन होगा मेरा भी घर योजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है ।सभी आर्थिक सामाजिक तौर पर कमजोर परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाएगा ,ग्रामीण परिवारों को ₹50 की मासिक किस्तों पर बिजली कनेक्शन एवं प्रदेश भर के गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे। तथा निकट के सौभाग्य विद्युत शिविर में नाम पता और मोबाइल नंबर जैसे विवरण देकर उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को बड़ी प्रमुखता के साथ लागू करने जा रही है ।नहरों में पानी की आपूर्ति के लिए समय रहते पूरा करा लिया जाएगा। हेड टू टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा ।हर गरीब को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। सुरक्षा का वातावरण बनाया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब दुनिया की दूरियां घर तक सिमटती दिखेंगीं।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में समुचित एवं सुचारु विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जनपदों हेतु 7 नग 400 केवी 220 केवी एवं 132 केवी उपकेंद्रों का लोकार्पण किया गया। तथा बांगरमऊ ,कालूखेड़ा ब्लाक असोहा, काशीराम तथा मौरावा के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण, ई-संयोजन मोबाइल ऐप को लॉन्चकिया तथा उन्नाव जनपद के 6 तहसीलों में 947 विद्युतीकरण किए जाने एवं 30 लाभार्थियों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।
उन्होंने कहा कि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के भव्य पुस्तकालय का निर्माण, भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 100 बेड का अस्पताल का निर्माण एवं भगवंत नगर में ही फायर स्टेशन का निर्माण, ऐतिहासिक चंद्रिका देवी मंदिर को पर्यटन स्थल बनाए जाने, जनपद में फ्लोराइड की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से पेयजल योजना लागू करने ,कृषि आधारित मंडी बनाए जाने एवम राजकीय विद्यालय का कार्य कराए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर माननीय विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में निरंतर अनेकानेक कार्य कर रही है इसका यही परिणाम है उन्नाव की जनता को आज विकास की धारा को स्वयं देखने का मौका मिल रहा है। इससे आम जनता को पूरा लाभ मिलेगा ,ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा तथा विकास का दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर माननीय स्वतंत्र देव सिंह, पंडित श्रीकांत शर्मा, आर के सिंह- माननीय मंत्री गण सभा को संबोधित किया।
——————————–




Recent Comments