पटना के बापू सभागार में आने का अल्पसंख्क मंत्री ने दिया न्योता, 25 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह की 160 वीं जयंती समारोह होगी आयोजित

छपरा: छपरा स्थित परिसदन में पटना में के बापू सभागार में आयोजित होने वाले वीर कुंवर सिंह की 160 वीं जयंती समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होने का न्योता देने आये बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण सह गन्ना मंत्री खुर्शीद आलम उर्फ फिरोज आलम ने बताया कि देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद कराने की पहली लड़ाई के नायक वीर कुँवर सिंह ने देश को आज़ाद कराने में अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया और अंतिम साँस लेने तक उन्होंने अंग्रेज़ सरकार के सामने घुटना नही टेका। आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे वीर कुँवर ने समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल करते हुए अंग्रेज़ो के साथ लोहा लिया और कभी पीछे मुड़कर नही देखा। चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष, प्रकाश पर्व के बाद अब राज्य के मुखिया नीतीश कुमार ने आरा के जगदीशपुर रियासत पर वीर कुँवर सिंह द्वारा विजय प्राप्त करने के 160 वें वर्ष को विजयोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया और तीन दिवसीय राजकीय समारोह का आयोजन समस्त बिहार में हो रहा है। 25 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में आयोजित राजकीय समारोह के रूप मनाया जाना है जिसमे अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुँचेंगे। सारण जिला के लोगो से अपील है कि वह भारी संख्या में बापू सभागार पहुँचे और अपने वीर सपूत के प्रति अपनी श्रद्धा प्रदर्शित करें। मंत्री के साथ जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सारण जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, फिरोज आलम, नगर जदयू अध्यक्ष मेराजुद्दीन उर्फ गुड्डू खान, जिला महासचिव सैयद काजिम रज़ा रिजवी, केश्वर नट, अजय राय, मनोज सिंह, कुसुम देवी, शादाब आलम,शम्भू मांझी, वजेर अहमद,फैयाज इमाम सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments