मशरख सड़क दुर्घटना में मृत बारातियों के परिजनों से मिले सांसद,किया अर्थिक सहयोग


रिपोर्ट -सुरभि तिवारी :
तरैया(सारण):13/05/2018:
सड़क दुर्घटना में हुए मौत के शिकार बारातियों के परिजनों से मिलने रविवार को चैनपुर गाँव महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पहुँचे।मृतक अमन कुमार और त्रिलोकी शर्मा के परिजनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में उनका ढाढ़स बढ़ाया।और मृतक त्रिलोकी शर्मा के विधवा पत्नी निर्मला देवी को आर्थिक मदद किया।सांसद ने कहा कि पीड़िता को लक्ष्मीबाई सुरक्षा पेंशन योजना,परिवारिक लाभ और मजदूर कामगार योजना के तहत शीघ्र एक लाख रुपया सहायता राशि सरकार की ओर से दिया जाएगा।मृतक का पुत्र एक निजी कोचिंग में पढ़ रहा था।सांसद ने कोचिंग संचालक को निःशुल्क पढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं इस बच्चे का फि दूँगा।उक्त मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह,अमरनाथ सिंह,दिलीप राम,उपेन्द्र सिंह,अरविंद सिंह,सरपंच बिगन राय, श्रीनिवास सिंह व अन्य मौजूद थे।मृत चालक त्रिलोकी शर्मा के परिजनों से पूर्व विधायक जनक सिंह ने भी मिलकर आर्थिक सहयोग किया।और ग्रामीण स्तर पर कमीटी बनाकर पिड़ित परिवार को सहयोग करने की बात कही है।




Recent Comments