बेतिया – गौनाहा:– ​*कोहरे का कहर सुरू ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड क्षेत्र में घने कोहरे के चादर फैलाने और कपकपी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले चार दिनों से प्रखंड क्षेत्र में पूरे दिन कुहाशे से लोगों को रास्ता चलना मुश्किल हो गया है। पूरे दिन और रात एक समान हो गया है। वही ठंड काफी बढ़ गई है।
 जिससे लोगों व मवेशियों में कंपकपी होने लगी है। इस परिस्थिति में रास्ते चलने वाले को कही पर किसी के साथ दुर्घटना होने की संभावनाएं काफी बढ़ गई है। लोग जरूरत वश ही निकल रहे हैं पूरे दिन ग्रामीण क्षेत्र में लोग आग का सेवन कर रहे हैं।
 वही सरकार की तरफ से किसी चौक चौराहे व सरकारी संस्थानों के समीप अलाव की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है। अस्पताल में आए मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। इस दिशा में अभी तक सरकार के पदाधिकारियों की ओर से कोई पहल नहीं दिख रहा है।
 शीघ्र ही शीघ्र अलाव की व्यवस्था नहीं हुई तो कई लोग ठण्ड का शिकार हो सकते हैं।