बीघापुर में आयोजित जनसभा में उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि अब प्रदेश का कोई भी घर अंधेरे में नहीं रहेगा
[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)]
बीघापुर में आयोजित जनसभा में उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि अब प्रदेश का कोई भी घर अंधेरे में नहीं रहेगा। 1 अप्रैल से उन्नाव के 947 मजरों का विद्युतीकरण हो चुका है। लोग अयोध्या जाने से डरते थे कि वहां दीपावली कैसे मनाएंगे ? दीपावली का त्योहार अयोध्या से जुड़ा है, दीपावली के एक दिन पूर्व अयोध्या में दीपों के माध्यम से प्रकाश फैलाने का काम किया था। इस सौभाग्य योजना की शुरुवात वहीं से हुई थी। सपा,बसपा घरों में बिजली जले इसके विरोधी रहे हैं। वे कहते थे बरसात में बिजली कड़कती है,कहीं ऐसा न हो कि बिजली घर घर पहुंच जाने से सदैव वैसी ही बिजली कड़ने लगे। पहले घर तक बिजली पहुंचाने के लिए एक खम्भे का 12 हजार रु0 पड़ता था, पैसे देने के बाद भी बिजली कनेक्शन के लिए दौड़ना पड़ता था,किन्तु अब सौभाग्य योजना के तहत हमारी सरकार ने खुद चल कर बिना पैसों के बिजली कनेक्शन देने का कार्य किया है।![]()
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 2018 तक 11 लाख परिवारों को आवास तथा 2019 में 24 लाख गरीब परिवारों को छत उपलब्ध कराने की बात कही। जन सभा में 30 लाभार्थियों को सौभाग्य योजना के निःशुल्क बिजली कनेक्षन के प्रमाण पत्र भी सौपें व ई संयोजन मोबइल ऐप को भी लांच किया।
विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नहरों में टेल तक पानी, निराला जी का भव्य स्मारक,पुस्तकालय, 100 बेड बीघापुर में अस्पताल, अग्निशमन केन्द्र, डौड़ियाखेड़ा में पर्यटन स्थल, फ्लोराइड व आर्सेनिक युक्त पानी से जनता को निजात दिलाने के लिए मिनी आर ओ प्लांट की स्थापना, मंडी समिति, राजकीय इण्टर कालेज, तकनीकी संस्थाओं की स्थापना के लिए आगामी बजट में व्यवस्था की जाएगी।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर0के0 सिंह ने कहा कि दिसम्बर 2018 तक देश के हर घर को बिजली देने का हमारी सरकार का लक्ष्य है,2019 तक बिजली का लाइन लास 15 प्रतिशत तक कम करने का भी लक्ष्य है। बिजली की कमी नहीं है, बस ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन में दिक्कतें हैं,उनको समय से पहले ठीक करने के लिए उ0प्र0 को 30 हजार करोड़ का बजट केन्द्र सरकार से उपलब्ध कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 2ः53 बजे सभा स्थल पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित,जिला अधिकारी रवि कुमार एनजी,मुख्य विकास अधिकारी टीए शिबु, पुलिस अधीक्षिका पुष्पांजलि देवी,मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी अपर्णा यू जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीकांत कटियार ने किया . मंच पर विधायक कुलदीप सेंगर,बम्बा लाल दिवाकर, पंकज गुप्ता, बृजेष रावत,अनिल सिंह, संगीता सेंगर,राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मोहसीन रजा, रमापति राम, सांसद साक्षी महाराज आदि ने मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया.
योगी आदित्य नाथ ने कहा कि लखनऊ से कोई भी योजना चलेगी तो उन्नाव में अवस्य रुकेगी और केन्द्र से आने वाली योजनाएं कानपुर से होते हुए लखनऊ के पहले उन्नाव में जरूर रुकेगी।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का कोई भी घर अंधेरे में नहीं रहेगा। 1 अप्रैल से उन्नाव के 947 मजरों का विद्युतीकरण हो चुका है। लोग अयोध्या जाने से डरते थे कि वहां दीपावली कैसे मनाएंगे ? दीपावली का त्योहार अयोध्या से जुड़ा है, दीपावली के एक दिन पूर्व अयोध्या में दीपों के माध्यम से प्रकाश फैलाने का काम किया था। इस सौभाग्य योजना की शुरुवात वहीं से हुई थी। सपा,बसपा घरों में बिजली जले इसके विरोधी रहे हैं। वे कहते थे बरसात में बिजली कड़कती है,कहीं ऐसा न हो कि बिजली घर घर पहुंच जाने से सदैव वैसी ही बिजली कड़ने लगे। पहले घर तक बिजली पहुंचाने के लिए एक खम्भे का 12 हजार रु0 पड़ता था, पैसे देने के बाद भी बिजली कनेक्शन के लिए दौड़ना पड़ता था,किन्तु अब सौभाग्य योजना के तहत हमारी सरकार ने खुद चल कर बिना पैसों के बिजली कनेक्शन देने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 2018 तक 11 लाख परिवारों को आवास तथा 2019 में 24 लाख गरीबपरिवारों को छत उपलब्ध कराने की बात कही। जन सभा में 30 लाभार्थियों को सौभाग्य योजना के निःशुल्क बिजली कनेक्षन के प्रमाण पत्र भी सौपें व ई संयोजन मोबइल ऐप को भी लांच किया।
विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नहरों में टेल तक पानी, निराला जी का भव्य स्मारक,पुस्तकालय, 100 बेड बीघापुर में अस्पताल, अग्निशमन केन्द्र, डौड़ियाखेड़ा में पर्यटन स्थल, फ्लोराइड व आर्सेनिक युक्त पानी से जनता को निजात दिलाने के लिए मिनी आर ओ प्लांट की स्थापना, मंडी समिति, राजकीय इण्टर कालेज, तकनीकी संस्थाओं की स्थापना के लिए आगामी बजट में व्यवस्था की जाएगी।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर0के0 सिंह ने कहा कि दिसम्बर 2018 तक देश के हर घर को बिजली देने का हमारी सरकार का लक्ष्य है,2019 तक बिजली का लाइन लास 15 प्रतिशत तक कम करने का भी लक्ष्य है। बिजली की कमी नहीं है, बस ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन में दिक्कतें हैं,उनको समय से पहले ठीक करने के लिए उ0प्र0 को 30 हजार करोड़ का बजट केन्द्र सरकार से उपलब्ध कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 2ः53 बजे सभा स्थल पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित,जिला अधिकारी रवि कुमार एनजी,मुख्य विकास अधिकारी टीए शिबु, पुलिस अधीक्षिका पुष्पांजलि देवी,मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी अपर्णा यू जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीकांत कटियार ने किया . मंच पर विधायक कुलदीप सेंगर,बम्बा लाल दिवाकर, पंकज गुप्ता, बृजेष रावत,अनिल सिंह, संगीता सेंगर,राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मोहसीन रजा, रमापति राम, सांसद साक्षी महाराज आदि ने मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

Recent Comments