
मशरक(सारण)। प्रखंड के विभिन्न छठ घाट पर उदीय भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का 4 दिवसीय महापर्व सम्पन्न हो गया। बुधवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घर से लेकर घाट तक व्रतियों ने कोसी दीप जलाया। मशरक सतीवार तीर घोघारी नदी छठ घाट पर बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने पत्नी बबिता देवी , बड़े भाई पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की पत्नी रमावती देवी, बड़े भाई दीनानाथ सिंह की पत्नी सरस्वती देवी के साथ अर्घ्य देकर छठ व्रत किया । पूजा में वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह, मदन सिंह, अभिलेश सिंह , अधिवक्ता ऋतुराज सिंह ने सहयोग किया। घाट पर अर्घ्य देने वाले प्रमुख लोगो मे डॉ कविता सिंह , डॉ प्रभुनाथ ओझा , पूर्व मुखिया मृदुला सिंह , जिला हैंडबॉल सचिव सह खेल प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह , मोहन ओझा , शशि भूषण सिंह सहित अन्य शामिल हुए । इसके अलावे चरिहारा ,कवलपुरा , बहरौली , बरवाघाट , अरना , गोपालबारी, डूमरसन , गंगौली , सोनौली , मदारपुर छठ घाट पर व्रतियों की भीड़ जुटी । घाट पर व्रतियों के छूटे सामान एवं भटके बच्चो को समिति के संयोजक प्राण सेठ ने उनके घर पहुँचवाया।
बुधवार के शाम सतीवार तीर मशरक छठ घाट का डीएम सारण राजेश मीणा ने निरीक्षण किया । डीएम ने नदी के पास गोताखोर को शिफ्ट में रखने सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर एसडीओ मढौरा , सीओ मशरक ललित कुमार सिंह , थानाध्यक्ष राजेश कुमार , छठ पूजा समिति के संयोजक प्राण सेठ , समाजसेवी अमर सिंह , छोटा संजय , अंटू सिंह सहित अन्य थे । डीएम ने घाट की व्यवस्था को लेकर पूजा समिति की प्रशंसा की।




Recent Comments