Θ बेतिया – विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया नगर इकाई का पुर्नगठन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीजी हॉस्टल में नगर सम्मेलन आयोजित कर नगर इकाई की पुर्नगठन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अभाविप के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय,जिला संयोजक रौशन कुमार व नगरमंत्री चंदन सैनी ने किया।

नगर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभाविप के सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है,इसकी स्थापना छात्र हित और छात्रों के उचित दिशा देने के लिए ही की गई है। यह संगठन राष्ट्रीय हित से लेकर छात्र हित से जुड़े हुए मामले को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व किया है। आज इस संगठन से जुड़ रहे लोग समाज जीवन के क्षेत्र वे सक्रिय हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सामाजिक मुद्दे को लेकर साथ ही अंतरास्ट्रीय मुद्दे को लेकर भी आभाविप ने आंदोलन किया है।बांग्लादेश अवैध घुसपैठिए और कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए भी विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आंदोलन किया है।जिसका आज परिणाम है कि वर्तमान की सरकार के द्वारा जम्मू एंड कश्मीर से धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। बांग्लादेश को 3 बीघा भूमि देने के विरुद्ध विद्यार्थी परिषद ने ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था। विद्यार्थी परिषद देश भर में अनेक राज्यों के प्रकल्प चलाती है।जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड बिहार का है इसके अतिरिक्त निर्धन मेधावी छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थाओं को भी नहीं जा सकते हैं उनके लिए स्वामी विवेकानंद निशुल्क शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाता है। प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य अभिषेक यादव और अभय,सुजीत मिश्रा ने कहा कि पशमी चंपारण जिले में विश्वविद्यालय की शाखा के स्थापना को लेकर भी आने वाले दिनों में अभाविप चरणबद्ध आंदोलन करेगी।ताकि यहां से जाने वाले छात्र एवं छात्राओं को जो परेशानियों का सामना करना पड़ता है मुजफ्फरपुर कके जैसा सामना नहीं करना पड़े। वहीं नगर मंत्री का दायित्व संभाल चुके चंदन कुमार सैनी ने अपने कार्यकलाप में किए हुए कार्यों के सबके सामने रखा।और नई इकाई को सुभकामनाये भी दी।मंच का संचालन एम.जे.के कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव ने किया।

नगर इकाई:-
नगर अध्यक्ष-डॉ संदीप कुमार
नगर मंत्री-साहेब लाल शर्मा
नगर सह मंत्री-प्रियंबदा कुमारी,सोनू चौबे,प्रियांशु श्रीवास्तव लवकुश कुशवाहा,और अमरेंद्र कुमार,
कोषाध्यक्ष:-अंकित वर्णवाल
नगर मीडिया प्रमुख:-अभिजीत राय
नगर खेल प्रमुख:-पूज्यवर दत्त पूरी
जिला SFS प्रमुख:-रजनीश कुमार गिरी
नगर कार्यकरणी सदस्य:-आयुष कुमार,निखिल कुमार,बैभव राज,किशन कुमार,आकाश कुमार,श्याम कुमार,इसु कुमार,मनु कुमार प्रियांशु गोयल।