इसुआपुर। थाना क्षेत्र के केरवां पंचायत की धामा पूरब टोला गांव के रामाज्ञा राय के दुकान में छठ के दिन बुधवार की रात पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। जिससे दुकान में रखे लाखों रुपए मूल्य के सामान जल गए। वहीं छठ के खरना के दिन गुरुवार की सुबह पटाखे की चिंगारी से करकट व पलानीनुमा बथान जल गया।