इसुआपुर के सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
इसुआपुर : थाना क्षेत्र स्थित मुख्य पथ पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से स्थानीय थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी दीप नारायण माझी के 27 वर्षीय पुत्र निजु कुमार मांझी की मौत इलाज के ले जाते हुये रास्ते मे हो गई. मृतक के शव घर पहुचते ही चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
मृतक निजु माॅझी एक प्राइवेट स्कूल का वाहन चलाता था। मृतक के पिता दिपना माॅझी उर्फ दिपनारायण माॅझी इसुआपुर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा कि उनका पुत्र निजू माॅझी साइकिल से सढवारा बाजार जा रहा था। इसी बीच महुली हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार से आ रही वाहन से पीछे से साइकिल में ठोकर मार भाग गया। उक्त घटना में मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली गांव के कन्हैया शर्मा भी घायल हो गया। जिसका उपचार मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है।
सूचना मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक जनक सिंह मौके पर पहुंच परिजनों का ढाढस बढ़ाया तथा आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सहायता राशि दी जाएगी।




Recent Comments