सारण :संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मीयों के  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से मढौरा में भी स्वास्थ सेवायें प्रभावित

मढौरा (सारण)
समान काम के लिए समान वेतन समेत अपने कई मांगो को ले बिहार में संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मीयों के  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से स्वास्थ सेवायें प्रभावित हो गयी है । सोमवार को मढौरा रेफरल अस्पताल में रोगियों को ओपीडी नहीं चलने से बैरन वापस जना पड़ा । जो रोगी ग्रामीण सुदूर इलाकों से आये थे , वें बिना ईलाज के वापस होने पर निराश दिखे । विदित हो को 
संविदा पर कार्यरत आशा, एएनएम, ममता, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वास्थ्य प्रबंधक, ईएमटी, संविदा पर बहाल डॉक्टर सब अनिश्चितकालिन हड़ताल पर  सोमवार से चले गये । जिससे की अस्पतालों में केवल इमरजेंसी और प्रसव के रोगियों को ही सेवायें मिल रही है । इस सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी डॉ. वीरेश कुमार ने बताया की इमर्जेसी , प्रसव और ओपीडी भी चल रहे है । केवल संविदा कर्मी ही हड़ताल पर है । नियमित वेतन पर बहाल डॉक्टर और एएनएम सेवायें दे रही है ।