समाज की ज्वलंत समस्याओं को लेकर युवाओं ने किया बैठक,सामाजिक संस्था बनाने का लिया निर्णय

रक्सौल : स्थानीय नागरोड बाबा मठिया में एक बैठक आयोजित की गयीं । जिसमे जवलंत समास्याओं के निदान और सामाजिक उथान के लिए एक संस्था बनाने का निर्णय लिया गया ।बैठक की अध्यक्षता करते हुवे दीपक कुशवाहा ने किया ।अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि समाज से गरीबी दूर करने शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए ये संस्था बनाया जा रहा है ।वही मौके पे उपस्थित अनमोल तिवारी ने युवाओ से चर्चा करते हुवे कहा कि गरीब बच्चो के लिये निशुल्क कोचिंग संस्था की ब्यवस्था, खाने का ब्यवस्था , चावल ,गेंहू की ब्यवस्था की जायेगी। श्री कुशवाहा ने बताया कि ये संस्था समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होगी , सभी लोगो से चर्चा करने के बाद संस्था का नाम G. P. S तय किया गया। गरीब पब्लिक सेवा ।जिसका शुभारंभ 1 जून 2019 को किया जायेगा ।मौके पर अम्बुज कुमार,जय कुमार,मोहित दीक्षित,सुभम कुशवाहा,मोहित कुमार,आदित्य कुमार,अशल कुमार,रितेश कुमार,रोहित तिवारी,चंन्द्रमोहं तिवारी,अमन कुमार, अंकित तिवारी आदि उपस्थित थे ।