
छपरा। भारतीय जनता पार्टी रिविलगंज सदर मंडल द्वारा टेकनिवास स्थित राम बाबू तिवारी के आवास पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होने के पहले सभी कार्यकर्ताओं द्वारा तीनो महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रकाश मुखर्जी एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजेपयी जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप जलाकर नमन किया , उसके बाद समापन तीसरा वर्ग जिला महामंत्री शांतनु कुमार ने “हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका” समापन बिषय पर चर्चा के बाद हुआ। प्रशिक्षण शिविर के दूसरा दिन पहला सत्र प्रदेशकार्यसमिति सदस्य राहुल राज ने “व्यकित्व विकाश एवं सोशल मीडिया का प्रभावी प्रयोग ” पर बिस्तार से चर्चा करते हुए सोसल मीडिया के उपयोगिता पर किया, दूसरा वर्ग जिला प्रवक्ता विवेक सिंह ने “2014 के बाद भारत की राजनीतिक में बदलाव भाजपा एवं हमारा दायित्व” पर चर्चा करते हुए 2014 से अभी तक भाजपा के सरकार बनने के बाद देश मे जो विकाश का कार्य हुआ है विस्तार से चर्चा किय,इनका वर्ग का अध्यक्षता बिहार भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने किया। सभी वर्ग के पहले वर्ग गीत गाई गाया, वन्दे मातरम के बाद वर्ग समापन हुआ। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं उस शिविर स्तर पर सभी वर्गों के साथ सहभोजन कार्यकर्ताओ के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा के अध्यक्षता में हुआ,एवं प्रशिक्षण वर्ग का नियंत्रक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने किया। मंडल प्रशिक्षण शिविर में जो सभी वर्गों में शामिल कार्यकर्ताओ में मण्डल महामंत्री राकेश सिंह,विनोद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजय तिवारी वारसी,सुशांत कुमार,,शत्रुध्न प्रसाद, राज कुमारी प्रसाद,, सुनीता पांडेय,अखिलेश्वर सिंह,प्रभात मिश्रा,नजराना खातून,संगीत महतो,मनोज सिंह ,गामा सिंह ,सहित मंडल के सभी पदाधिकारी ,शक्ति केंद्र के प्रभारी,पूर्व मंडल के अध्यक्ष ,सभी मोर्चा के अध्यक्ष,मण्डल प्रकोष्ठ के संयोजक शामिल हुए।




Recent Comments