80 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
#परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के सहुली गांव में स्थानीय पुलिस ने
छापेमारी कर डेढ़ पेटी अरुणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक
धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया धंधेबाज की पहचान
सहुली निवासी हरिकिशुन यादव के रूप में की गई है। छापेमारी दल में सब
इंस्पेक्टर राजेश कुमार समेत कई पुलिस बल मौजूद थे।
—




Recent Comments