सारण/मांझी। मांझी प्रखंड के मरहा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में धांधली की शिकायत की गई है। सारण के समाहर्ता को दिए आवेदन में मरहा बिनटोली निवासी राजू बीन की पत्नी शर्मिला देवी ने कहा है कि हाल ही में चयनित लक्ष्मण चौधरी की पत्नी किरण देवी जलालपुर प्रखंड के कोपा पंचायत की निवासी है। चयनित सेविका जलालपुर पंचायत की मतदाता भी हैं। बीन टोली में मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बीन जाति बहुल इस वार्ड में फर्जी व मनमानी तरीके से दूसरी जाति के सेविका का चयन किया गया है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर सीडीपीओ देव् मुनी ने बताया कि बीन जाति का एक भी आवेदन उपलब्ध नही हो पाया तथा किरण देवी के पास उपलब्ध कागजात तकनीकी रूप से वैध पाए गए।
-//-




Recent Comments