आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, परिजनों में कोहराम

अमनौर/सारण-स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबनी -कुंवारी नहर बांध के पास बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत मौके पर ही हो गई .जब जब एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया . मृतक मधुबनी गांव की साधु राय का 20 वर्षीय पुत्र तथा बसंतपुर पंचायत के मुखिया पति राकेश राय का चचेरा भाई अमृत कुमार तथा घायल युवक पुनपुन राम के पुत्र अनीश कुमार राम बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अमृत कुमार अनीश कुमार के साथ बाइक से अपने घर से मधुबनी से उक्त बांध के रास्ते नारायणपुर जा रहा था की कुंवारी बांध के पास सामने से आ रही बाइक में जोरदार ठोकर लगी . ठोकर इतनी जोरदार थी की बाइक चालक अमृत कुमार की मौत मौके पर भी हो गई .जबकि बाइक सवार अनीश कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरे बाइक सवार को कम चोटें आई . वे बाइक लेकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को उपचार हेतु अमनौर पीएससी लाया गया जहां चिकित्सक ने अमृत कुमार को मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की तहकीकात किया . तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया. इस मामले में मृतक के भाई मंशी राय ने अमनौर थाने में थाना क्षेत्र के कुंवारी गांव निवासी विकी राय तथा नितेश राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि आरोपी तेज़ी व लापरवाही से ठोकर मारा है .जिससे उसकी मौत हो गयी .इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गई मृतक के माता सवारों देवी अन्य परिजनों का रो रो का बुरा हाल है .