डीएम सारण ने किया मशरक डाकबंगला का निरीक्षण, कब्जा जमाये दो पर प्राथमिकी दर्ज

(मशरक) मशरक प्रखंड के जिला परिषद निरीक्षण कार्यालय डाकबंगला का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी सारण और डीडीसी सारण द्वारा किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उतरी भाग के कमरे में आलू प्याज वगैरह सामान पाया गया जो अभिमन्यु कुमार रस्तोगी पिता स्व मोहन प्रसाद रस्तोगी गांव-भोरहा थाना- पानापुर,दूसरे पंकज कुमार रस्तोगी पिता स्व सीताराम प्रसाद रस्तोगी गांव-गलिमापुर थाना-तरैया ने रूम पर कब्जा जमा कर लिये थे।रूम मे ताला लगाकर अपने कब्जे में ले लिया गया है। और मौके सभी अवैध समानो को अपने कब्जे में ले लिया गया और मशरक थाना में दोनो के खिलाफ एसडीओ जिला परिषद दिनदयाल साह ने प्राथमिकी दर्ज कराया और पुलिस ने तत्काल एक नामजद अभियुक्त अभिमन्यु कुमार रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया ।