शोक संवेदना :
छपरा। 18 अप्रैल 2021 । जनसंघ काल से ही पार्टी की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर हजारों की संख्या में कार्यकताओं को जोड़ने वाले मेरे अहम सहयोगी रहे प्रो॰ रामबहादुर सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह सारण जिला के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। राजेंद्र कॉलेज छपरा के पूर्व प्रोफेसर नरहरपुर, मढ़ौरा निवासी 91 वर्षीय रामबहादुर सिंह के निधन पर स्थानीय सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने बताया कि वे पार्टी के ऐसे कर्मठ योद्धा थे जिसे नहीं किसी पद की चाहत थी और न ही कोई लालच। यही कारण है वे पार्टी की सेवा करते हुए शिक्षा को आजीविका का आधार बनाया और प्राध्यापक के रूप में सैकड़ों हजारों विद्यार्थियों के जीवन शिखा की अलख जगाई। सांसद ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। वे मेरे पारिवारिक सदस्य के रूप में थे। जबतक वे स्वस्थ थे तब तक मेरे चार चुनावों में चुनाव अभिकर्ता की जिम्मेदारी निभाई और उनके नेतृत्व में ही मैंने चुनाव लड़ा। वे अपनी अस्वस्थता के बाद भी राजनीति के कई मुद्दों पर विमर्श किया करते थे।
रुडी ने कहा कि इस दुःखद समाचार को सुन कर सहसा विश्वास ही नही हो पा रहा है। कोविड के दिशानिर्देश और दिल्ली में साप्ताहिक लॉकडाउन की बजह से उन्होंने परिजनों से दुरभाष पर बात कर सांत्वना दी और कहा कि उनके निधन से क्षेत्र के लोगों के अलावा मुझे भी व्यक्तिगत रूप से दुःख है। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने वाले ऐसे कर्मशील पार्टी के कार्यकर्ता और समाजसेवी को हम सारण की जनता की ओर से पुनः श्रद्धांजलि अर्पित करते है। अपने कार्यालय से जारी शोक संवेदना के माध्यम से रुडी ने कहा कि रामबहादुर सिंह जी कभी भी सामाजिक क्षेत्र में विवादित नहीं रहे। पार्टी में जिला और प्रदेश स्तर पर कई पदों पर रहकर पार्टी की मजबूती में अपना अहम योगदान दिया। उनकी छवि जिम्मेदार नेता और उच्च कोटि के शिक्षाविद के रूप् में थी। लोग बहुत श्रद्धा और विश्वास के साथ उनका आदर करते थे। आज हमने भारतीय जनता पार्टी के एक अच्छे सिपाही को खो दिया। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति के साथ ही सारण जिला भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजेंद्र कालेज छपरा के पूर्व प्रो॰ रामबहादु सिंह का आज पटना में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को छपरा लाया गया है जहां अंतिम संस्कार किया जायेगा।





Recent Comments