परसा-विधानसभा के क्षेत्र के माड़र पंचायत के वार्ड 12 दिघरा गाँव के ग्रामीणों ने रोड नही तो वोट नही के नारा लगाया और चुनाव में सामूहिक रूप से वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया।ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लेकर गाँव मे प्रवेश करने वाले मार्ग पर बैनर लगाकर बिरोध जताया गया है।गाँव की मूलभूत सुबिधा से वंचित ग्रामीणों ने कहा कि गाँव की दो सड़क जर्जर स्तिथि में है।विद्यालय में जाने के लिए सरकारी सड़क नही है।सड़क निर्माण के लिए मुखिया जिला पार्षद से लेकर विधायक सांसद तक गुहार लगाया गया।लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि द्वारा पहल नही गया।जनप्रतिनिधि के नकारात्मक रवैया से तंग आकर ग्रामीणों ने विधान सभा चुनाव में सामूहिक रूप से वोट को बहिष्कार करने का निर्णय लेने की बातें कही।अशोक राय शम्भू राय मिथिलेश कुमार राय मिंटू कुमार राय रंजन कुमार राय पप्पू कुमार राय अजय राय परमात्मा राय रामसहायक राय मोहर राय दीपक राय तूफान कुमार राय शामिल थे।