
आदेशपाल के सेवानिवृति पर समारोह मे दी गयीं विदाई
तरैया(सारण) 02.02.19
प्रखंड के मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आदेशपाल का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
आदेशपाल के रूप में नियुक्त सासाराम जिला के अमवारी टोला निवासी अवधबिहारी सिंह उर्फ भगत जी है।
समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक कपिलदेव राय ने बताया कि 09 जुलाई 2018 नियुक्त हुये और 31 जनवरी 2019 को अवकाश प्राप्त किये।अल्प समय के लिए हमलोगों के साथ कार्य किये इनकी कार्य की जितना सराहना किया जाए उतना ही कम है अपने कार्य के बदौलत सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्रओं का दिल जीत लिए है। सभा को संबोधित शिक्षक मनोज कुमार सिंह,सुरेन्द्र प्रसाद यादव,अर्जुन युवराज,अनिल कुमार राम,निरंजन सिंह,अमित रंजन,विवेकानंद झा व अन्य ने किया।उक्त मौके पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।




Recent Comments