टेढ़ा गांव में चोरों ने उड़ायी नगदी सहित लाखों की संपति

रिपोर्ट-अज़हर करीम /
इसुआपुर (सारण):-थाना छेत्र के टेढ़ा गाँव में बीती रात चोरों ने घर मे घुसकर लगभग 10लाख रुपये मूल्य की सम्पति चोरी कर ली।इस बाबत गृह स्वामी संदीप कुमार सिंह ने इसुआपुर थाने में एक प्राथमिकी अज्ञात चोरो के खिलाफ दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गृहस्वामी मरहौरा रेल कम्पनी के रात ड्यूटी में कार्य करते है।इस कारण घर में कोई पुरुष सदस्य नही था ।जिस का लाभ चोरो ने उठाया तथा घर में घुसकर अलमारी बक्सा तोड़कर हार, सीकरी 2,चैन 5,अंगूठी 8,नथिया,टिका, मंगलसूत्र, पायल (लगभग 9 लाख का)सहित 90 हज्जार रुपये चोरी कर भाग गए।इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।




Recent Comments