थानाध्यक्ष अमित कुमार को नम आंखों से रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने दी अंतिम विदाई , शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
#थानाअध्यक्ष की मौत से गांव में मचा कोहराम

गोपालगंज :- जिले के मांझा थाना क्षेत्र बलुही बजार के निवासी बृजनंदन लाल श्रीवास्तव के बड़े पुत्र अमित कुमार के मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।शव पहुंचते ही घर पर हजारों की भीड़ इकठ्ठी हो गयी। हजारों की संख्य में शव यात्रा में शामिल लोगों ने नम आँखों से अंतिम विदाई दी।
ज्ञात हो की छपरा जिले के भेल्दी थाना में थानाअध्यक्ष के रूप में 22सितम्बर 2017 कों योगदान दिया था । रविवार की रात्रि करीब 9 बजे छपरा मुजफ्फरपुर जाने वाली पथ में पथ संख्या 222 पर बेलौरे और टैंकर के टक्कर से प्रभावित यातायात बहाल करने के प्रयास में लगे थे की तेज रफ्तार से आ रही कोच बस ने थानाअध्यक्ष सहित अन्य कों भी रौंद दिया। जिसमें घटनास्थल पर गंभीर ज़ख़्मी थाना अध्यक्ष कों अस्पताल पहुंचाया गया , जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोसित कर दिया। इस हादसे में अन्य दो लोगों की भी मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलते हैं अमित कुमार के गांव में कोहराम मच गया वही छोटे भाई उज्जवल कुमार तथा अमित कुमार की पत्नी निशा कुमारी अमित कुमार की मां रीता देवी तथा 6 वर्षीय पुत्र मित कुमार तथा 2 वर्षीय पुत्री अनुमी कुमारी अपने परिजनों को रोते देख जोर-जोर से चिल्ला रही थी और कह रहे थे कहां है मेरे पापा इस घटना से मायूस परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments