
दिव्यांग को सांसद सीग्रीवाल ने दिया स्कूटी,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
तरैया(सारण): 02.02.2019।
दिव्यांगों को महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा स्कूटी देने पर तरैया बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद के प्रति आभार प्रकट किया है।प्रखण्ड के हरखपुरा निवासी दिव्यांग मनोज कुमार सिंह को सांसद ने स्कूटी दिया है।जिससे दिव्यांग काफी खुश है।उसने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पहले मैं ट्राई साईकिल चलता था।लोगो को बाइक चलाते देख हम दिव्यांगों में निराशा होती थी।लेकिन अब सांसद ने हमलोगों को स्कूटी दे दिया जिससे हम काफी खुश है।उक्त मौके पर अमरनाथ सिंह,भाजपा नेता संजय सिंह,दिलीप राम,उपेन्द्र सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments