
शांति समिति के बैठक मे बोले थानाध्यक्ष : सरस्वती पूजा के लिए लेना होगा लाइसेंस,डीजे पर अश्लील गीत बजाने पर होगी करवाई
तरैया(सारण): 02.02.2019
सरस्वती पूजा के लिए इसबार लाइसेंस लेना होगा और डीजे पर कही भी अश्लीलत गीत पूजा के दौरान नही बजेगा।डीजे संचालकों को थाना में एक बॉन्ड फरकर देना होगा कि मेरे द्वारा अश्लील गीत नही बजाया जाएगा।उक्त निर्णय शनिवार को थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित शांति समिति के बैठक में लिया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार और सीओ वीरेन्द्र मोहन की अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क के किनारे बास घेर कर कोई चंदा नही वसूलेगा।अगर ऐसे करते कोई पकड़ा जाता है।तो उस पर करवाई की जाएगी।बैठक में सभी लोगो से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वतीपुजा मनाने की अपील किया गया।बैठक में सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,प्रेमचंद शर्मा,उपेन्द्र सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह,शत्रुध्न सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments