अवतार नगर मे विवाहिता को घर से निकाला
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा गांव में दहेज में संपत्ति की मांग को ले एक महिला को घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबध में मीरपुर जुअरा निवासी आरती देवी ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उन्होनें अपने पति शेखपुरा रिविलगंज निवासी विक्रांत सिंह,सास सुनयना देवी,ससुर मोहन सिंह, भैसुर विजय सिंह, देवर गोलू सिंह, ननद खुशबु कुमारी व वीणा कुमारी को नामजद किया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि मेरे ससुराल वाले मेरे मैके की संपत्ति को बेचकर उसका पैसा लाने की बात कह हमपर दबाब बनाते हैं और मेरे द्वारा विरोध करने पर प्रताड़ित करते रहते हैं।
दूसरी ओर विवाहिता के पति शेखपुरा रिविलगंज निवासी विक्रांत कुमार सिंह ने मीरपुर जुअरा निवासी राजू सिंह,सुभाष सिंह व देवेन्द्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में उन्होने बताया है कि उपरोक्त लोग मेरे घर पर आए और मेरे घर वालो से मारपीट कर मेरी पत्नी आरती देवी को वे लोग अपने साथ लेते चले गये।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।