
मढ़ौरा में जदयू के लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुये गामा सिंह
✍️संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) : प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की एक बैठक शनिवार को गढ़देवी मंदिर के प्रांगन में संपन्न हुई I बैठक में प्रखंड अध्यक्ष के पद पर बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुये I प्र्र्रखंड कार्यकारिणी की तरफ से अध्यक्ष पद के लिये एक मात्र नामांकन गामा सिंह ने किया I ऐसी स्थिति में चुनाव पर्येवेक्षक और पीठासीन अधिकारी ने निर्विवाद रूप से गामा सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया I बैठक की कार्यवाही को शुरू करने से पहले जदयू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मढ़ौरा में शहीद हुये एसआईटी के दारोगा मिथलेश कुमार और सिपाही फारुख अहमद को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिये मौन प्रार्थना भी की I चुनाव पर्यवेक्षक जदयू के वरीय नेता मुरारी सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिये चुनाव शंतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ I एक मात्र नामांकन बलिराम उर्फ गामा सिंह ने किया जिन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया I इस अवसर पर गामा सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष के लिये समर्थन पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया I कहा कि दूसरी बार अध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेवारी बढ़ी है वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रखंड में जदयू को मजबूत करने का प्रयास करेंगे I उनका प्रयास लोगों को जदयू से जोड़ना और मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को पंचायत में ठीक प्रकार से क्रियावान्वित करना रहेगा I इस अवसर पर कार्यकारिणी में विनय सिंह, अनिलचंद सिंह, मो. नियाजुद्दीन, अनिल राय, वीरेंद्र गिरि, मनोज सिंह, राजेश कुमार सिंह, ओसियर सिंह, राम प्रवेश राम, शम्भू राम, नागेन्द्र सिंह,रामबाबू सिंह, सोहन कुमार राम का निर्विरोध चयन हुआ I




Recent Comments