

संजय विजित्वर (हाजीपुर)-बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने वर्चुअल टूर के माध्यम से वैशाली जिला अंतर्गत चल रहे सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की जानकारी ली । उन्होंने वैशाली जिला के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय , हाजीपुर एवं वैशाली हाई स्कूल , महुआ में संचालित हो रहे सामुदायिक किचेन का अवलोकन किया । मुख्यमंत्री को जिला पदाधिकारी, वैशाली, उदिता सिंह ने राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय , हाजीपुर का एवं अपर समाहर्ता ने वैशाली हाई स्कूल , महुआ का वर्चुअल माध्यम से सामुदायिक किचेन की व्यवस्था से अवगत कराया । वर्चुअल टूर के दौरान हाजीपुर में हीरा देवी एवं महुआ में लालती देवी से मुख्यमंत्री ने बातचीत की एवं उनसे सामुदायिक किचेन में मिल रहे खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली तो दोनों महिलाओ ने कहा कि लॉकडाउन के लगने के बाद आपके द्वारा शुरू करायी गयी सामुदायिक किचेन से लगभग पिछले दस दिनों से रोज दो बार खाना मिल रहा है , खाना अच्छा मिल रहा है । मुख्यमंत्री को जिला पदाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से सारी व्यवस्था भ्रमण कर दिखाया और जानकारी दी कि सामुदायिक किचेन में कोविड गाइड लाइन का पूर्णतः पालन किया जाता है । इस क्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य जाँच स्थल ,पंजीकरण स्थल, प्रतीक्षालय,रसोई घर, पेयजल, हाथ धोने का स्थान, आदि का अवलोकन किया।




Recent Comments