छपरा सिवान रेलखण्ड पर प्रभावित है ट्रेनों का परिचालन, 5 घण्टे लेट हो गयी है इंटरसिटी एक्सप्रेस
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
वाराणसी मंडल के छपरा सिवान गोरखपुर रेलखण्ड पर ट्रेनो का परिचालन आज भी प्रभावित है। इस रूट से गुजरने वाली अप व डाउन साइड की कई ट्रेनें अपने नियत समय से घण्टो विलंब से चल रही है।

छपरा से चलकर गोरखपुर जानेवाली 15105 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने नियत समय 6:20 बजे के बाद अब तक दो बार रीसेडुल की जा चुकी है। पहले रेलवे प्रशासन ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को 4 घण्टे 10 मिनट के लिए रीसिड्यूल करते हुवे इसका समय 10:30 बजे निर्धारित किया था मगर पुनः इस ट्रेन को 11:30 बजे रीसिड्यूल किया गया है।

समाचार लिखे जाने तक इंटरसिटी एक्सप्रेस छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर खड़ी थी।
आपको बता दे कि बुधवार के दिन गोरखपुर व कुसम्ही स्टेशनों के बीच अंडरग्राउंड समपार बनाने के लिए रेलवे ने 10 घण्टे का मेगा ब्लॉक लिया था। इस कारण बुधवार के दिन गोरखपुर से आने जानेवाली कई मेल एक्सप्रेस के सुपरफास्ट ट्रेनें प्रभावित हुई थी।

(छपरा जंक्शन पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस)
गुरुवार के दिन भी ट्रेनो का परिचालन प्रभावित होने के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हुई।