
दरियापुर(सारण)।
अचानक से लापता होडेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट निवासी व्यक्ति बैगेर घर मे कुछ बताए अचानक से लापता हो गया था। जिसकी लाश तीन दिन बाद स्थानीय थाना क्षेत्र के रशूलपुर गांव के चेवर में नहर से कुछ दूरी पर पानी भरे खेत से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ककरहट गांव निवासी योगेंद्र राय के 50 वर्षीय पुत्र देवपारसी राय घर से बिन बताए कही चले गए थे । जिसे घर वाले खोज बिन अटो से प्रचार-प्रसार कर किया नही मिलने पर इस बात की सूचना परिजन के द्वारा थाना को दिया गया। रविवार की सुबह रशूलपुर गांव निवासी किसान खेत घूमने निकला था तभी उसने खेत मे परे शव को देखा। जिसके बाद खेत मे शव मिलने की बात पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों का हुजूम एकत्रित हो गया। इस बात की जानकारी जब देवपारसी राय के पुत्र मुन्ना कुमार को हुयी तो वो दौरे-दौरे वहां पहुंच देखा तो उसने शव को अपने पिता देवपारसी राय के रूप में पहचान किया। जिसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी तब मौके पर पहुच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक घर में बगैर कहीं कुछ बताएं चला गया था। इस बीच अन्य परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की परंतु उसका कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन दोपहर तक उसका कुछ पता नहीं चलने पर उसके परिजन डेरनी थाना आकर लापता की शिकायत दर्ज कराए थे। इस दरम्यान पुलिस व परिजन अपने अपने स्तर पर खुद भी कर रहे थे। इसी बीच 3 अक्टूबर को ग्रामीण किसानों ने नहर के बगल में पानी भरे खेत मे एक शव को देखा जिसकी पहचान देवपारसी राय के रूप में हुयी है।
इस बात की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।




Recent Comments