समस्तीपुर:ट्रेन चेन पुलिंग करते आठ धारायें
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर जंक्शन के पश्चिमी वार्ड में यात्रियों ने दो दो अलग-अलग ट्रेनों में चेन पुलिंग कर दिया।इससे ट्रेनों का आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। RPF टीम ने चौकशी बरतते हुए 8 यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। मुजफ्फरपुर से सियालदह जाने वाली ट्रेन संख्या 53132 सवारी गाड़ी प्रचलित हो रही थी। इसी क्रम में पश्चिमी वार्ड में यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दिया।RPF के द्वारा 5 यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।जिसमें कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव निवासी राजनारायण महतो का पुत्र राजा कुमार,वारिसनगर थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी रामसेवक ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ठाकुर,वैनी ओपी थाना क्षेत्र के केजिया गांव निवासी शिव चंद्र पासवान के पुत्र विवेक कुमार,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चक नूर गांव निवासी रामनाथ भारती के पुत्र विश्वनाथ कुमार,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी रामशंकर ठाकुर के पुत्र कृष्ण मुरारी शामिल था।वहीं दूसरी और जयनगर से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 55527 सवारी गाड़ी भी प्रचलित हो रही थी। इसमें भी चेन पुलिंग करने के मामले में वारिसनगर थाना क्षेत्र के धनहर गांव निवासी रामानंद राय के पुत्र केशव कुमार,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव निवासी रामकुमार शर्मा के पुत्र प्रवीण कुमार शर्मा और आरा जिला के चांदी थाना क्षेत्र के द्वारिका राम का पुत्र तारा कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।




Recent Comments