सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराने वाले दो नाबालिक को बनियापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक खोज ख़बर/बनियापुर। सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराने वाले दो नाबालिक को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी के दौरान देशी कट्टा के आलावें एक मोबाइल, एक खोखा तथा एक चाकू भी बरामद किया गया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष आषुतोष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराते लुल्हा धनाव का 15 वर्षीय नाबालिक का फ़ोटो वायरल हुआ था। स्थानीय चौकीदार द्वारा फ़ोटो पहचान के बाद पुलिस ने नाबालिक को पकड़ा था। तब उसने बताया कि यह फोटो उसका है परन्तु, देशी कट्टा उसके मित्र का है। इस मामले में नाबालिक के निशानदेही पर दूसरे नाबालिक को धनाव से गिरफ्तार कर लिया। जहां बांसवारी में देशी कट्टे को मिट्टी के अंदर छुपा कर रखा गया था। पुलिस ने दोनो नाबालिकों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की है।