
परसा में संत श्री शिरोमणी गुरु रैदास जन्मोत्सव समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन
परसा(सारण):संत श्री शिरोमणी गुरु रैदास जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन अम्बेदकर रैदास महासंघ परसा द्वारा आयोजित किया गया।जन्मोत्सव को लेकर महासंघ के बैनर तले जुलुस निकाला गया।जिसमे घोड़ा बैंड बजा के साथ झोपड़ी में बिरजमान रैदास जी की प्रतिमा को चेतन परसा गाँव से हाई स्कूल चौक दरोगा राय चौक परसा बजार पोझी बजार मस्तिचक मोड़ तक जुलुस को भ्रमण कराया गया।जिसमे रैदास के बिचारो पर चलने का सन्देश दिया गया।जुलुस के दौरान शोलग्न के माध्यम समाज में सन्देश दिया गया।जुलुस में जत राम दास मनोज दास दसई राम विश्वकर्मा दास मनोज राम सुनील राम धर्मेन्द्र दास हरेन्द्र दास सुभाष दास नागेन्द्र राम शिव शंकर प्रसाद दरोगा राय आदि सैकड़ो लोग शामिल थे।




Recent Comments