मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के पटेढ़ी में बाइक सवार अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए। लूट की राशि 40 लाख 25 हजार बताई जा रही है।जानकारी जो मिल रही है उसके अनुसार पीड़ित व्यक्ति मुकुंद पाठक नाम का युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेढ़ी गांव का बताया गया है। पीड़ित युवक ने प्रारंभिक जो जानकारी पुलिस को दी है, उसके मुताबिक व्यक्ति 40लाख रुपये की निकासी सोमवार के अपराह्न में मढ़ौरा स्थित एक्सिस बैंक से निकासी कर अपने घर पटेढ़ी लौट रहा था, इसी दौरान बाइक सवार व मोटे राशि का कैरी कर रहा युवक जब मढ़ौरा-खैरा रोड में इसरौली बाजार से आगे बढ़ा कि पूर्व से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने धावा बोला और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर मढ़ौरा पुलिस और सारण एसपी संतोष कुमार भी पहुंच कर जांच में जुट गए हैं।रुपये की कैरी कर रहा युवक निजी एटीएम मशीन में राशि डालने का कार्य करता है।