तरैया। प्रखंड के डेवढ़ी में होली पर सप्लाई के लिए लाई जा रही 18 लाख 60 हजार रुपये कीमत की 6200 लीटर जप्त देशी शराब में ट्रक चालक सहित तरैया और इसुआपुर के पाँच शराब कारोबारियों पर एफआईआर दर्ज की गयी है।जिसमें शराब कारोबारी इसुआपुर थाना के अगौथर गाँव निवासी आलोक पाण्डेय,तरैया थाना के नन्दनपुर के राजू सिंह, लौवा- चकिया के विजय राय, गलिमापुर के सचिन राम तथा उतर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के अंतु थाना के फतेहपुर चौबेपुर गाँव निवासी ट्रक चालक सह ट्रक मालिक राकेश तिवारी को अभियुक्त बनाया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया गुप्त मिली थी कि इसुआपुर के आलोक पाण्डेय होली पर सप्लाई के लिए देशी शराब की एक बड़ी खेप ट्रक नम्बर UP33T-4277 से लाने वाले है जिसके सत्यापन के लिए वाहन जाँच किया जा रहा था।तभी उक्त नम्बर की ट्रक आयी जिसके पास चिकेन पॉक्स ले जाने का चालान था।जब ट्रक से तिरपाल हटा कर जाँच किया गया तो उस पर 31 ड्राम देशी शराब प्रति ड्राम 200 लीटर था।कुल 6200 लीटर देशी शराब(स्प्रिट)पाया गया।पुलिस को देखते ही चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया।किन्तु चालक के साथ बैठे एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।जिसका नाम चालक आलोक पांडेय बताया।सभी लोग शराब को आपस मे बाँटकर होली पर सप्लाई करने वाले थे।पुलिस की लगातार करवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।