अग्निकांड के पीड़ित परिवारजनों को पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन ने त्वरित अहेतुक राहत सामग्री का प्रबन्ध किया

✍जितेंद्र यादव बीघापुर उन्नाव ग्राम पंचमखेड़ा, कटरादीवानखेड़ा में हुए आकस्मिक अग्निकांड के पीड़ित परिवारजनों को पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन ने त्वरित अहेतुक राहत सामग्री का प्रबन्ध किया, पंचमखेड़ा पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित परिहार ने राहत सामग्री के रूप में तिरपाल, कपड़े ,बर्तन, अनाज, कंबल, दैनिक उपयोग कि वस्तुएं पीड़ित परिवारजनों को प्रदान करते हुए ढांढस बंधाते हुए सरकारी मदद में हर सम्भव सहयोग करने का विश्वास दिलाया।