::::🛑 मांडलगढ़ – उप चुनाव 🛑::::
कांग्रेस को विजयी बनाने आ रहे है पायलेट :वसुंधरा जी भी दौड रही अब धिरे धिरे ठेट:
💢 मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ]..✍🏻 मांडलगढ़ विधान सभा क्षैत्र में कांग्रेस के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलेट कल कांग्रेस प्रत्याक्षी विवेक धाकड के पक्ष में दौरे पर आ रहे है । सचिन कल 10 बजे कोटडी क्षैत्र के मंशा से चुनावी दौरे की शुरूवात करेगे । फिर 11-30 बजे नंदराय , 1बजे राजगढ़ , 2-30 बजे झंझौला तथा 4 बजे मालकाखेडा चौराहे पर व 5–30 बजे भोपतपुरा में आम सभाओ को सम्बोधित करेगें । पायलेट के दौरे से गुर्जर बाहुल्य क्षैत्र वाले मतदाताओ पर खासा प्रभाव पडेगा । कांग्रेस की त्रिमुर्तियों में शुमार पहले सी पी जोशी जी ने दौरा किया और चंबल के पानी तथा लाडपुरा भीलवाडा सडक मार्ग के कामो को याद दिलाया फिर कल अशौक जी गहलोत के सादगी से भरपूर दौरे ने आमजन में नई अलख पैदा कर के कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बनाया । कल 23 जनवरी को फिर सचिन पायलेट जी का दौरा असर दार रहेगा । जिन पंचायतो में वो जायेंगे उनमें कुछ में अच्छी संख्या में गुर्जर मतदाता है।
कांग्रेस की इन त्रिमुर्तियों का यह संगम कांग्रेस संगठन में जोश पैदा करते हुये मतदाताओ के दिलो तक में ” हाथ ” की ताकत का अहसास दिखा रहा है । इस बार कांग्रेस अपनी रणनीति के साथ जुटकर खोई हुई सीट पर कब्जा करने का सपना सजोये बैठी है । दुसरी और कल 23 जनवरी को ही सुबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 12-30 बजे खैराड के हार्ट महुवा में बडी आम सभा करने जा रही है । भाजपा के लिये अभी तक राजे के अलावा कौई दमदार नेता नहीं आया है । राजे अपना दमखम लगा रही है और कल ही सिंगौली चारभुजा जाकर फिर मांडलगढ़ में ही रात्री विश्राम करने की जानकारी है । यहां रहकर राजे प्रमुख प्रमुख लोगो से मिल सकती है और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन करेगी । राजे के कारण भाजपा के पक्ष में कार्यकर्ता दिल से जुडेगे तो चुनावी माहौल में रंगत जमेगी ।
चर्चाओ की सुगबुगाहट है कि भाजपा जिला संगठन की कार्यशैली व स्थानीय नेताओ को नजर अंदाज करने की भूल भाजपा को कमजोर कर सकती है । इस बार ना तो मौदी लहर है और नहीं कांग्रेस विरोधी वोटो का समीकरण क्योकि विरोधी वोट पहले भाजपा को मिले थे वो अब फिसल कर निर्दलिय गोपाल मालवीय की तरफ झुकते हुये नजर आ रहे है। वहीं निर्दलिय मालवीय भी प्रचार में जुटे हुये सेंध मारी कर रहे है ।
भाजपा की कार्यशैली से नाराजगी की झलक ज्यादा छलकती दिखाई दे रही है तो कांग्रेस की गाडी भी धिरे धिरे जीत के मुंहाने के ठेट तक पहुंचने का प्रयास कर रही है । कांटे की टक्कर को मानकर राजे का यह तीसरा दौरा रहेगा जबकी गहलोत ,, जोशी व पायलेट का दुसरा चुनावी दौरा होगा ? भाजपा के पक्ष में मंत्री श्रीचंद कृपलानी तन , मन के साथ जुटे हुये है और खुब मेहनत कर रहे है । यह चुनावी लडाई अब आम जनमानस में सी पी जोशी व वसुंधरा राजे के बीच देखी जा रही है क्योंकि चिंतित राजे लगातार मांडलगढ़ सीट पर मंथन कर भाजपा में जोश भरने आ रही है । इस सीट पर आने वाले समय में सी.पी.की ढ़बली बजेगी या राजे के बाजे … यह ,, राम ही जाने ?? 🤷🏼♂🤷♀




Recent Comments