समस्तीपुर:छत से गिरने से 15 वर्षीय बच्ची की मौत

#न्यूज इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गांव में एक 15 वर्षीय बच्ची अपने ही छत से गिर गई। जिसमें बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई ,परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। समस्तीपुर ले जाने के क्रम में बच्चे की मौत रास्ते में ही हो गई ।मृत बच्चे की नाम प्रीति कुमारी उम्र 15 वर्ष पिता आनंद किशोर है ।