सारण :सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह अभियान को सफल बनाने हेतु निकाली गई विशाल मशाल जुलूस

सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से अमनौर बाजार में निकाली गई मशाल जुलूस . शनिवार को देर संध्या स्थानीय प्रशासन, स्वच्छताग्रही, शिक्षकों व समाजिक कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल कर लोगो को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया. मशाल जुलूस निकले सभी लोगों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को संदेश दिया कि स्वच्छता से शारीरिक, मानसिक व भौतिक विकास के साथ – साथ व रोगमुक्त बना जा सकता है. उक्त मौके पर मुख्य रूप से अमनौर बीडीओ वैभव कुमार,सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, बीसीओ चन्द्रमनी कुमारी, स्वच्छताग्रही संगीता कुमारी, जय प्रकाश साह, आदि शामिल थे.




Recent Comments