
जेपी के गांव सिताब दियारा में रिंग बांध निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण व समीक्षा
⏺निर्माण कार्य में हो रहे विलम्ब से ग्रामीणों में नाराजगी
सिताब दियरा (सारण) : जेपी के गांव सिताब दियरा को बचाने हेतु 85 करोड़ के लागत से बनने वाले रिग बाँध के कार्य मे हो रहे विलंब की समीक्षा करने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन पहुंचे.प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द भूमी अधिग्रहण के लिए कैम्प लगाकर भुधारको को मुआवजा देकर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया.साथ ही इस वर्ष बाढ़ व कटाव से बचाने हेतु हर संभव कोशिश करने का भी निर्देश संबंधित विभाग को दिया.इस मौके पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे, जो जिलाधिकारी के समक्ष सरकार के द्वारा अब तक कोई कटाव रोधी कार्य न करने पर रोष प्रकट कर रहे थे.वही दुसरी तरफ यूपी मे कटाव रोधी कार्य युद्ध स्तर पर पर होने से ग्रामीण विभाग के कार्यशैली पर सवाल भी खडे किए ।




Recent Comments