डी.आई. ने किया मेडिकल स्टोरों का निरिक्षण ,मचा हड़कंप
तरैया(सारण)29.05.2018:
सारण ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर ने तरैया बज़ार स्थित दर्जनों मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया।इधर कई दुकानों के जांच में दुकान पर फर्माशिस्ट की फ़ोटो लाइसेंस पर देखने को तो मिला।लेकिन किसी दुकान पर फर्माशिस्ट दिखाई नही दिये।वही जांच आवश्यक दवाओं के साथ आर्युवेद दवाओं की भी जांच की गई।इधर पूछने पर ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में गैर लाइसेंसी दवा दुकानों की जांच शीघ्र की जायेगी।वही अनुभवहीन दवा सेल्समैन मैन को पकड़े जाने पर बक्सा नही जायेगा।साथी कानूनी कारवाई की जायेगी।इधर जांच को लेकर मेडिकल दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ था।